बेगुसराय, जून 20 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुति दी गई। मधुर स्वरों और संगीत की सुंदर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। बच्चों ने संगीत के माध्यम से यह संदेश दिया कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि मन की शांति और आत्मिक आनंद का माध्यम भी है। प्राचार्या डॉ. शीतल ने कि योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है जबकि संगीत हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह भी पढ़ें- द पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया योग द...