लखनऊ, मई 27 -- राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन 15 से 18 जून तक किया जाएगा। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व इस ओलंपियाड का आयोजन होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक छात्र को डिजिटल प्रमाण पत्र दिया जाएगा।राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में विभिन्न वर्गों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाले छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र दिया जाएगा। छात्रों के लिए पेंटिंग, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं और उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए कविता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यालयों को इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- JEECUP Admit Card 2026 : यूपी पॉलिटेक्निक ...