योग एसोसिएशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने राम किशोर
कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के असिस्टेंट प्रोफेसर लखनऊ निवासी राम किशोर को संस्था का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर पदाधिकारियों और योग क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई दी। राम किशोर ने कहा कि वह प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और कार्यशालाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान महासचिव शोभित पांडे, आशीष गुप्ता, अनिल कुमार यादव, डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी, योग प्रशिक्षक सोनाली धनवानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.