हजारीबाग, फरवरी 14 -- दारू, प्रतिनिधि । दारू प्रखंड के कोय में सिवाने नदी के तट पर स्थित पतंजलि यमुनि यशोदा नारायण योग आश्रम का चौथा स्थापना दिवस काफी उत्साह, सामाजिक गरिमा व जागरूकता के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने वन एवं वन्य जीवों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण रहा, जिसके तहत बड़ी संख्या में लोगों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में योग, संस्कृति और सामाजिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्रम के अध्यक्ष श्रीधर प्रसाद ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो स्वस्थ और निरोग समाज का निर्माण संभव ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.