गुड़गांव, मार्च 20 -- वाई ब्रेक के माध्यम से कर्मचारियों को दी गई तनाव से राहत की सीख लघु सचिवालय में कर्मचारियों के लिए योग सत्र आयोजितगुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लघु सचिवालय में शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर योग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को सरल योग अभ्यास अपनाकर फिट रहने का संदेश दिया गया।आयुष विभाग की ओर से आयोजित वाई ब्रेक का उद्देश्य कर्मचारियों को दैनिक कार्य के दौरान होने वाले तनाव से राहत दिलाना, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखना रहा। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि छोटे-छोटे योग अभ्यास अपनाकर वे अपने काम के बीच भी खुद को तरोताजा रख सकते हैं। योग सहायक अजीत ने सत्र के दौरान उपस्थित लोगों को कुर्सी पर बैठकर किए जाने वाले योग अभ्यास करवाए। इसमें गर्दन, कंधों और ...