भागलपुर, मार्च 21 -- नवगछिया। निज संवाददाता। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन शुक्रवार को योग अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित योग शिक्षक ने छात्र/छात्रों को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया गया। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने सभी को नियमित योग करने की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशीष कुमार सिंह और प्रो. विजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...