बिजनौर, जून 21 -- बिजनौर। जनपद में रविवार को गंगा बैराज से लेकर विदुर कुटी समेत सैकड़ों स्थानों पर 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर साधकों ने योगासन किए। साथ ही जिलेवासियों को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योग के महत्व का संदेश भी दिया। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वयं को स्वस्थ व निरोगी रखने के लिए प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा आवश्यक रूप से योग करें। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में रविवार को प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाधिकारी जसजीत कौर, नगर सदर विधायक शुचि मौसम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मौसम चौधरी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने किया योगाभ्यास इसके बा...