मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन कर लोगों को योग के द्वारा स्वस्थ व निरोग रहने के गुर सिखाये गये। अखिल गायत्री परिवार, बीजेपी व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राधा मोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । उन्होंने बताया कि योग सबके लिए जरूरी है। योग करने से हम निरोग रहते हैं। साथ ही हमारा शरीर फुर्तिला और चुस्त बनता है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग रोज करना चाहिए । यह भी पढ़ें- पतंजलि ने मनाया मानस विद्यालय में योग दिवस, पूर्व सांसद भी हुए शामिल कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नंदलाल प्रसाद न...