मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की बहाली में फर्जी दस्तावेज लगाने के मामले की बीआरएबीयू प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आई है कि जिन कॉलेजों के पास अनुभव प्रमाणपत्रों को जारी करने की अर्हता नहीं है, उन्होंने भी धड़ल्ले से शिक्षकों को अनुभव प्रमाण पत्र बांट दिए हैं। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि गड़बड़ी सामने आने के बाद अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। इसी महीने अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच शुरू होगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विवि प्रशासन के अनुसार, दोषी पाए गए शिक्षकों को बर्खास्त भी किया जा सकता है। बीआरएबीयू प्रशासन ने पिछले दिनों सभी कॉलेजों से विश्वविद्यालय सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.