अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- मनान में पोखरी गांव के योगेश जोशी पुत्र स्व नवीन जोशी ने भौतिकी विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप में राष्ट्रीय स्तर पर 142 वां स्थान पाया। योगेश ने प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल मैगड़ी, इंटर जीआईसी भगतोला और बीएससी व एमएससी अल्मोड़ा एसएसजे परिसर से ली। मनान के जगदीश छिमवाल ने बताया कि योगेश ने बगैर कोचिंग, सीमित संसाधनों और कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...