आगरा, अगस्त 22 -- रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर देश भर से चयनित 28 विभूतियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में 'रामायणी सम्मान' से सम्मानित किया गया। पांच दशक से देश भर में सुंदरकांड का सुमधुर गायन कर राम नाम और राम भक्ति रस को जन-जन तक पहुंचाने वाले सेवानिवृत्त लॉयर्स कॉलोनी निवासी 81 वर्षीय वरिष्ठ कवि-साहित्यकार योगेश चंद्र शर्मा 'योगी' भी शामिल रहे। महर्षि योगी मधुसूदन, पद्मश्री आचार्य डॉ.हरिहर कृपालु त्रिपाठी महाराज, ज्योतिषाचार्य प्रो.चंद्रमौली उपाध्याय, वैदेहीनंदन पंडित वेदांत, भरत नागर, एडीजी पुलिस नवीन अरोड़ा, सांसद एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, कुलपति प्रो.अजित चतुर्वेदी, भजन सम...