बागेश्वर, अप्रैल 11 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता की गई। इसमें योगेश कुमार तथा मानस धौनी प्रथम रहे। उन्हें आंबेडकर जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं और महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा देती हैं। प्रधानाचार्य दीपचंद्र जोशी ने प्रतिभागियों की वैचारिक अभिव्यक्ति और चित्रकला कौशल की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को सृजनात्मकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया। आंबेडकर जयंती समारोह समिति ने यह प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.