जहानाबाद, फरवरी 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जारू -बनवरिया स्थित नागार्जुनी पहाडी श्रृंखला में जिह्वाल पर्वत पर अवस्थित योगेश्वर नाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आस्था और भक्ति के माहौल में महिलाएं वैवाहिक गीत और भजन कीर्तन करते हुए माहौल को उत्सवी बनाने में जुटी थीं। ग्रामीण इस दौरान ढोल और झाल के धुन पर होली गायन भी करते देखे गए। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने यहां पर योगेश्वर नाथ के शिवलिंग का दर्शन कर जलाभिषेक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...