बलिया, मार्च 28 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। रामनवमी के उपलक्ष्य में शनिवार को कपुरी गांव में चेतक और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चेतक प्रतियोगिता में बिहार के योगेन्द्र ठाकुर का घोड़ा विजेता बना। वहीं जिले के नगवा निवासी अजय सिंह का घोड़ा द्वितीय तथा परशुराम पहलवान का घोड़ा तृतीय रहा। उधर, सीनियर और जूनियर दौड़ प्रतियोगिता हुई। जूनियर में आदित्य यादव प्रथम, प्रिंस यादव द्वितीय व पीयूष यादव तृतीय रहे। सीनियर में बलिया के सोनू पासवान प्रथम, बक्सर के संदीप द्वितीय व अंजोरपुर के अंकित तृतीय रहे। चेतक और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शेषनाथ चौधरी की ओर से कराया गया था। विजेताओं को शील्ड और पुरस्कार देकर आयोजक ने सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेश पांडेय, सत्येंद्र यादव, प्रभुनाथ पहलवान, सरफराज अंसारी,अभय यादव,सौरभ यादव, लालजी वर्मा आदि थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.