औरैया, सितम्बर 4 -- करणी सेना भारत ने योगेंद्र सिंह चौहान को औरैया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उन्हें एक वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लल्ला निवासी योगेंद्र सिंह चौहान का कार्यकाल 30 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2027 तक रहेगा। संगठन ने उनसे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता से काम करने की अपेक्षा जताई है। योगेंद्र सिंह चौहान के जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। ग्राम प्रधान मोहित सिकरवार ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संगठन के शीर्ष ...