योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी ने एटूआर जूनियर को 144 रन से हराया
अमरोहा, जुलाई 1 -- अमरोहा। गजरौला के योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी के मैदान में चल रहे अंडर-16 समर कैंप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी ने एटूआर जूनियर को 144 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज काव्या चौधरी और आर्यन चौधरी ने दमदार बल्लेबाजी की। काव्या चौधरी ने 62 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए। वहीं आर्यन चौधरी ने 57 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाकर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एटूआर जूनियर की ओर से शिवा और आयुष चिंगारी ने दो-दो विकेट लिए। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एटूआर जूनियर की शुरुआत खराब रही। पूरी टीम 21.1 ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.