रामगढ़, मार्च 25 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। पिछले दिनों अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री सह बड़कागांव विधायक योगेंद्र साव को तीन वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इसके बाद से निष्कासन को विरोध जारी है। इसी क्रम में झारखंड वैश्य समाज योगेंद्र साव के समर्थन में उतरा। केंद्रीय प्रवक्ता संतोष रंजन ने योगेंद्र साव के निष्कासन को गलत बताया। कहा कि उनका निष्कासन कांग्रेस पार्टी की ओबीसी और बनिया विरोधी कार्यशैली है। आने वाले चुनाव में वैश्य समाज के लोग कांग्रेस को देंगे। कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में पार्टी से निष्कासन से पूर्व स्पष्टीकरण जारी करने का प्रावधान है। लेकिन योगेंद्र साव के मामले पर कांग्रेस पार्टी ने कोई प्रावधान का पालन नहीं किया। कांग्रेस के कई विधायक सरकार और मंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। योगें...