नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अब फेज-2 के तहत भी विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। शनिवार को मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ब्रज विकास परिषद की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में यीडा क्षेत्र से जुड़े दो अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री राया हेरिटेज सिटी के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। यीडा सीईओ आरके सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बैठक में ब्रज विकास परिषद, मथुरा प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक मथुरा में यमुना विकास प्राधिकरण के ही क्षेत्रीय कार्यलय में आयोजित होगी। यीडा की ओर से मुख्यत: प्रस्तावित हेरिटेज सिटी पर चर्चा होगी। बता दें कि हेरिटेज सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे पर राया से वृंदावन के पास यमुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.