लखीमपुरखीरी, मई 14 -- लखनऊ में बुधवार को योगी आदित्यनाथ से लखीमपुर सदर विधानसभा के विधायक योगेश वर्मा ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा जनहित से जुड़े कई प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। भेंट के दौरान सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि लखीमपुर सदर क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी से मिलीं पूर्व विधायक कमले...