नई दिल्ली, जून 4 -- यूपी में 1300 माध्यमिक स्कूलों में छात्रों के हित में योगी सरकार बड़ा काम करने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण शुरू करने जा रही है।। छात्रों को तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रोजेक्ट प्रवीण पर सरकार अब 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक के ट्रेनिंग कोर्स चलाए जाएंगे। विद्यार्थी कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी वेबसाइट www.upsdm.gov.in के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि माधमिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है। जल्द माध्यमिक स्कूलों में ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। अभी 1200 स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण चलाया जा रहा है। आगे इसकी संख्या बढ़कर 2500 हो जाएगी। कक्षा 9...