सहारनपुर, अगस्त 3 -- देवबंद। उप्र. सरकार में राज्यमंत्री (औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य) जसवंत सैनी ने देवबंद में आयोजित व्यापारियों के कार्यक्रम में कहा कि इस दौरान मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज था। कहा कि पूर्व में प्रदेश की छवि गुंडा व दंगा प्रदेश होने के चलते व्यापारी और व्यापार भी सुरक्षित नहीं था। सपा के अखिलेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे हुलाश राय सिंघल के प्रतिष्ठान पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जसवंत सैनी ने सरकार द्वारा व्यपारियो व उद्यमियों के लिए किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है और अब उत्तम से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने कार्य चल रहा है। हुलास राय सिंघल ने कहा कि उन्होंने व्यापारी साथियों के कहने पर ही सपा छोड़ भ...