शैलेंद्र श्रीवास्तव, फरवरी 3 -- केंद्रीय बजट के बाद यूपी सरकार अपने बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभागवार बजट वित्त विभाग को पहुंचने लगा है। नगर विकास विभाग ने 25 हजार करोड़ रुपये से शहरी सुविधाएं देने की योजना तैयार की है। शहरों में बढ़ते हुए प्रदूषण को कम करने के लिए नई योजना शुरू की जा रही है। यूपी सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को आ रहा है। वित्त विभाग को सभी विभागों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। शहरी सुविधाएं देने की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग की है। नगर विकास विभाग ने बिंदुवार बजट तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक मूल बजट करीब 25400 करोड़ रुपये का तैयार किया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना में 500 करोड़ रुपये खर्च कर लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी,...