लखनऊ, अगस्त 13 -- -धारा-24, 34 और 80 के वादों के निस्तारण में तेजी, धारा-34 के विशेष अभियान में 2.21 लाख से अधिक वाद निस्तारित -धारा-80 (भू-उपयोग परिवर्तन) के 49,855 वादों का निस्तारण किया गया

न्याय हेतु प्रयास -धारा- 116 कुर्रा-बंटवारा के वादों का 22,451 निस्तारण किया गया लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की त्वरित न्याय और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण की नीति के तहत राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की प्रक्रिया को लगातार तेज किया जा रहा है। शासन स्तर से की जा रही नियमित मॉनिटरिंग और विशेष अभियानों का असर राजस्व वादों के निस्तारण के आंकड़ों में दिखाई दे रहा है।

धारा-24 के वाद सीमांकन, पैमाइश से संबंधित धारा-24 के तहत 31 दिसंबर 2025 तक 28,556 वाद विचाराधीन थे। एक जनवरी से 3...