नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- UP News: योगी सरकार पहली मई 2026 से प्रदेशभर में एक विशेष अभियान चलवाने जा रही है। इस अभियान के तहत श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों और झुग्गी-झोपड़ियों तक टीमें जाएंगी। यहां रहने वाले छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर विद्यालयों में दाखिला किया जाएगा। यह अभियान खास तौर पर आउट-ऑफ-स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित होगा। दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर के सहयोग से चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा, वहीं ड्रॉपआउट बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस अभियान को लेकर कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।...