नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- UP News: 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) को लेकर चल रहे घमासान के बीच यूपी की योगी सरकार ने 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। रविवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सोमवार को इस प्रस्ताव को राज्यपाल की आधिकारिक स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा जाएगा। इस कदम के बाद यूपी के सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है कि आखिर सरकार की मंशा क्या है? नियमों के अनुसार, विधानमंडल का सत्र बुलाने के लिए सदस्यों को कम से कम सात दिन पहले सूचना देना अनिवार्य होता है। समय की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने कैबिनेट की औपचारिक बैठक का इंतजार करने के बजाय 'कैबिनेट बाई सर्कुलेशन' के जरिए प्रस्ताव को तुरंत हरी झंडी दे दी। माना जा रहा है कि सरकार इस मुद्दे पर एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.