अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़। भाजपा महानगर संयोजक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. विभव वाष्णेर्य ने कहा कि योगी सरकार का मतलब विकास को गति देना। सूबे में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना है। कहा कि योगी सरकार के नौ साल बेमिसाल हैं और प्रदेशभर में विकास का जाल बिछाया है। विकास का पहिया तेज़ी से घूमा है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार का कोई जवाब नहीं है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं और आधी रात सड़क पर निकल सकती हैं। अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने का काम योगी सरकार ने किया है। योगी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, इंफ्रास्ट्रक्चर, किसान, गरीब, मजदूर, बुजुर्ग के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं शुरू की। जिसका लाभ जनपद समेत प्रदेश की जनता को मिल रहा है। 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है, जिससे आम आदमी को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल स...