नई दिल्ली, मार्च 10 -- One Time Settlement (OTS) News: योगी आदित्यनाथ सरकार के आवास विभाग ने उत्तर प्रदेश में घर खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद के डिफॉल्टरों के लिए 'एकमुश्त समाधान योजना' (One Time Settlement-OTS) शुरू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना के प्रस्ताव पर फैसला लिया गया। बैठक में प्रदेश के विकास और सुशासन से जुड़े विभिन्न विभागों से संबंधित 30 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। ओटीएस का सीधा लाभ यूपी के करीब 19 हजार डिफॉल्टरों को मिलेगा। ये वे डिफॉल्टर हैं जो ब्याज और जुर्माने के चलते अपने बकाए का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा पीएम आवास योजना (शहरी) और मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत आठ शह...