श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में नौ दिवसीय प्रदर्शनी व मेले का आयोजन हो रहा है। आयोजन के तीसरे दिन शुक्रवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान नौ वर्ष कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी व एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों, स्पॉन्सरशिप योजना के आठ लाभार्थियों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 11 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। वहीं दो दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल व बैसाखी मुहैया कराई गई। समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना...