लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।योगी सरकार ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब 26 के साथ-साथ 27 को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, 27 की छुट्टी में बैंक बंद नहीं होंगे। इस अवकाश को नेगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन नहीं रखा गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला प्रदेश भर के मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। लगातार दो दिन की छुट्टी से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन में सुविधा मिलेगी। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रामनवमी के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी अयोध्या समेत प्रदेशभर के मंदिरों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अवकाश को एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अतिरिक्त अवकाश से यातायात, सुरक्षा और अन्...