लखनऊ, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पीएम पोषण योजना को और बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को कई फैसले लिए। यूपी के स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार करने वाले रसोइयों को बड़ा तोहफा दिया है। अब इनकी रिटायरमेंट 62 साल की आयु में होगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई मध्याह्न भोजन प्राधिकरण प्रबंधकारिणी की बैठक में मानदेय में बढ़ोतरी, प्रतिनियुक्ति से जुड़े भी कई फैसले लिए गए हैं। फैसला लिया गया कि रसोइये, शिक्षकों की तरह शैक्षिक सत्र की समाप्ति तक काम करते रहेंगे और अगले सत्र के प्रारंभ से पहले नए रसोइयों का चयन कर लिया जाएगा।कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी इसके अलावा मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के तहत कार्यरत सिस्टम एनालिस्ट, मंडल और जिला समन्वयक के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय में 10 प्रतिशत की ...