मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- योगी संदेश एवं स्वभिमान यात्राएं निकालेगा महासंघ मुरादाबाद। अखंड भारत महासंघ की सर्किट हाउस में हुई बैठक में संगठन की मजबूती के लिए बूथ से जिला स्तर तक कमेटियां गठित करने पर बल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र विराट ने योगी सरकार कर उपलब्धियों एवं योजनाओं को लोक सेवकों के साथ मिलकर जन जन पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया अगले माह पंचायत भवन में महासंघ की बड़ी बैठक एवं सम्मान समारोह होगा। जल्द जन जागरण के लिए जल्द ही योगी संदेश एवं स्वाभिमान यात्राएं निकाली जाएगीं। बैठक में प्रदेश प्रभारी रविंद्र राघव सहित अमित चौहान, विजय, मुकेश भारती, प्रिंस चौधरी, अविनाश प्रताप सिंह,कमल किशोर वर्मा, संजय, शीतल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...