गंगापार, मार्च 1 -- बारा एवं शंकरगढ़, जारी सहित आस पास के कस्बे एवं बाजार होली पर्व को लेकर पूरी तरह रंगीन हो गए हैं। शंकरगढ़ के सदर बाजार, राम भवन चौराहा व लाइन पार के बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक रंगों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के मुखौटों की विशेष धूम देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने बताया कि बच्चों और युवाओं में इन मुखौटों को लेकर खासा उत्साह है। कई दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और आकार में मुखौटे उपलब्ध हैं, जिनकी खरीदारी तेज हो गई है। इसके अलावा हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग, आकर्षक पिचकारियां और रंग-बिरंगे गुब्बारों की भी भरपूर बिक्री हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...