लखनऊ, दिसम्बर 31 -- भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के साथ ही अब संगठनात्मक कार्यों के साथ ही आयोग-निगम, बोर्डों के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज होगी। ऐसे संकेत मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मिले हैं। मौका था पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में भाजपा कोर कमेटी की बैठक का। इसमें महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ ही उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा आरएसएस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा ने मिशन-2027 को ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुर्मी चेहरे के रूप में पंकज चौधरी पर दांव लगाया है। चुनाव से पहले अभी पार्टी में कई काम होने हैं। इनमें मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा खाली पड़े आयोग, निगम और बोर्डों के पदों को भरा जाना, नगर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.