लखनऊ, मई 11 -- yogi cabinet expansion: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के जरिए भाजपा ने 2027 की चुनावी पटकथा लिख दी है। जातियों के जरिए सत्ता समीकरण साधने की कोशिश है। पीडीए की काट में भाजपा ने ओबीसी को रिझाने को बड़ा दांव चला है। मंत्री बनाए गए छह नये चेहरों में तीन ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण शामिल है जबकि पिछड़े वर्ग से आने वाले दो चेहरों का कद बढ़ाया गया है। खास बात यह है कि मंत्रिमंडल विस्तार में अपने दुर्ग मजबूत करने के साथ ही विरोधी किलों में सेंधमारी की जुगत लगाई गई है। यही कारण है कि रायबरेली व कन्नौज का वजन बढ़ाया गया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को और तरजीह दी गई है। यूपी में भाजपा ने साफ कर दिया है कि वो दलितों को साथ लेकर पिछड़ों के पीछे चलेगी। पार्टी अगड़ों को साथ रखने की कवायद के साथ आधी आबादी को भी साधे...