लखनऊ, अप्रैल 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को सनातन धर्म के मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत से रची-बसी फिल्म कृष्ण अवतारम की टीम मिली। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी फिल्में अत्यंत आवश्यक हैं। ये हमारे इतिहास और संस्कृति की उन कहानियों को सामने लाती हैं, जिनसे युवा पीढ़ी अक्सर अनभिज्ञ रहती है। इन कथाओं को संरक्षित करना और उन्हें ऐसे तरीके से प्रस्तुत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जो प्रेरणा दे, शिक्षित करे और सकारात्मकता तथा आशा का प्रसार करे।मुख्यमंत्री से मिलने के बाद टीम बेहद उत्साहित दिखी। गौरतलब है कि 'कृष्ण अवतारम' भगवान श्रीकृष्ण की कालजयी कहानियों पर आधारित एक भव्य सिनेमाई प्रस्तुति है। यह भी पढ़ें- फिल्म 'कृष्णावतारम' की टीम सीएम योगी से मिली; मथुरा से लांच हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.