निज संवाददाता, मई 16 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने शनिवार को गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (प्रथम चरण) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आज का दिन हम सबके लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां विकास होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तालनदोर में 46 एकड़ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है, जबकि 60 एकड़ जमीन रिजर्व है। वहां स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स बनेगा, जिसमें इंडोर गेम होगा, हॉकी सहित अन्य खेलों की सुविधाएं होंगी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। सभी 18 कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉ...