वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कालभैरव मंदिर के गर्भगृह में विशेष आरती की। बाहर निकलने पर दुकान पर बैठे बच्चों को टॉफी देते हुए दुलारा। सीएम ने विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन कर प्रदेश के लिए मंगलकामना की। वह सुबह बीएचयू में आयोजित समारोह में शिरकत करने के बाद परिसर स्थित हेलीपैड से आजमगढ़ रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- पर्यटन मानचित्र पर गया जी-बोधगया की मजबूत पहचान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...