योगी धुरंधर मुख्यमंत्री, अखिलेश होते सीएम तो मेरी हत्या हो जाती, विधायक पूजा पाल का क्यों छलका दर्द?
लखनऊ वार्ता, मार्च 24 -- चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। पूजा पाल ने भावुक होते हुए कहा कि यदि आज प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार होती या वे मुख्यमंत्री होते, तो अब तक मेरी हत्या हो चुकी होती। उन्होंने अपनी सुरक्षा का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए उन्हें "धुरंधर" मुख्यमंत्री बताया। पूजा पाल ने कहा, "अगर मैं आज जिंदा हूँ, तो इसकी एकमात्र वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। दरअसल फिल्म 'धुरंधर-2' में माफिया अतीक अहमद के अंत को दिखाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी को लेकर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूजा पाल का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने अतीक और मुख्तार अंसारी जैसे खूंखार माफियाओं के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.