नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Yogi in Tokyo, Japan: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश यात्रा पर हैं। दो दिन सिंगापुर में वैश्विक निवेश की बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने के बाद बुधवार यानी आज 25 फरवरी 2026 को वह जापान पहुंचे हैं। सुबह-सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर सीएम योगी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, एयरपोर्ट पर वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम योगी की जापान यात्रा के दौरान कई निवेशकों और कंपनियों के साथ मुलाकात के अलावा मैग्लेव ट्रेन से 100 किलोमीटर की उनकी परीक्षण यात्रा होने वाली है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। तमाम खूबियों वाली ये ट्रेन पटरी पर नहीं चलती बल्कि चुंबकीय शक्ति के सहारे 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है। बताया जा रहा है...