गोरखपुर, मार्च 27 -- सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान एक दिलचस्प और भावुक क्षण देखने को मिला। शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान कानपुर से आई पांच वर्षीय बच्ची यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को 'खिलौना बुलडोजर' भेंट किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे, वहीं सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके, और गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने पास बुलाया, उससे बातचीत की और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने बच्ची को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। इसके बाद सीएम ने स्नेहपूर्वक खिलौना उसे वापस कर दिया। बच्ची खुशी-खुशी वहां से चली गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी साझा किया गया है। एक्स पर लिखा है कि यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रती...