विशेष संवाददाता, अप्रैल 18 -- Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार और प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन को हरी झंडी दिए जाने का काम अंतिम चरण में है। गुरुवार को देर रात तक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के यहां यूपी को लेकर चली मैराथन बैठक के बाद शनिवार शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। इस मुलाकात में यूपी को लेकर विमर्श की खबर है।दिल्ली में डेरा डाले हैं यूपी प्रदेश अध्यक्ष चर्चा है कि टीम योगी के विस्तार को जल्द हरी झंडी मिल सकती है। इसके लेकर दिल्ली में इन दिनों मंथन का सिलसिला चल रहा है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन दो दिन से दिल्ली में ही डेरा डाले हैं। गुरुवार को देर रात तक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवी...