नई दिल्ली, जून 6 -- UP Minister Dr. Sanjay Nishad on Police Encounter : योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने गाजीपुर में हुए कमलेश बंद एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वह गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। यदि किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप था तो उसे कानून के मुताबिक सजा मिलने चाहिए थी। उन्होंने दावा किया कि विनीत राय हत्याकांड में कमलेश बिंद मुख्य आरोपी नहीं था। पुलिस को यदि एनकाउंटर करना ही था तो मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। मंत्री डॉ.संजय निषाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था कोर्ट में सरेंडर का अधिकार देती है लेकिन पुलिस कोर्ट परिसर या गेट से ही लोगों क...