बलिया, दिसम्बर 1 -- योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के एक बयान पर घमासान मच गया है। उनके खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन होने लगे हैं। इस बीच करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह सुखन ने मंत्री की जीभ काटकर लाने वाले को संगठन की ओर से 5 लाख 51 हजार इनाम देने का ऐलान किया है। कमलेश सिंह के बयान का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'कान खोलकर सुन लो, अगर तुम मुझसे मिल जाओगे तो राख लगाकर तुम्हारी जुबान खींच लूंगा। अगर नहीं खींच पाता हूं तो अपने बलिया के नौजवान साथियों को बता देना चाहता हूं कि तुम उसका जबान खींच कर लाओ, मैं समाज की तरफ से, बलिया के एक-एक नागरिक की तरफ से पांच लाख 51 हजार रूपये का इनाम दूंगा। मुकदमा भी मुफ्त में लड़ा जायेगा।' जिलाध्यक्ष ने मंत्री पर समाज को गुमराह करने के साथ ही पार्...