योगी के जन्मोत्सव पर भाजपाइयों ने दिया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अयोध्या, जून 5 -- मवई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मवई क्षेत्र में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए, पौधरोपण किया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई से हुई, जहां ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सीएचसी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ब्लॉक मुख्यालय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच मिठाई वितरित की गई। यह भी पढ़ें- पालिका चेयरमैन के आवास पर केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री योगी आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.