लखनऊ, जून 5 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, मंदिरों में की गई प्रार्थना व पूजा व हवन लखनऊ, संवाददाता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर में भक्ति, सेवा और जनकल्याण के विविध आयोजन किए गए। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वहीं गुरुद्वारे में अरदास की गई। जरूरतमंदों को अन्न व वस्त्र वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु होने और जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रभु से कामना की।मनकामेश्वर मंदिर में हवन-पूजन, बांटे गए वस्त्रमुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर में भव्य और दिव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर गंगा पूजन किया...