रिषिकेष, मार्च 14 -- बिहार के मौलाना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर यूपी के दायित्वधारी स्वामी रसिक महाराज ने रोष जताया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून को तहरीर देकर मामले में मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शनिवार को ऋषिकेश निवासी यूपी सरकार के दायित्वधारी और नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने एसएसपी आफिस देहरादून में लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में मौलाना अब्दुल्ला सालिम नामक व्यक्ति ने रमजान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का किसी भी प्रकार की राजनीति से कोई संबंध नहीं है और वह एक सम्मानित उत्तराख...