योगी की परिसीमन बिल पर समर्थन की अपील, अखिलेश बोले-BJP के लिए चुनाव ही सब कुछ
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पास परिसीमन बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां इस प्रधानमंत्री और केद्रीय कैबिनेट को धन्यवाद देते हुए यूपी के सभी सांसदों से बिल का समर्थन करने की अपील की है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है देश नहीं, इसीलिए उसे लोकसभा क्षेत्र की सीमाओं की चिंता है देश की सीमाओं की नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है। शनिवार को बलरामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एएनआई से बातचीत में कहा कि केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.