मुरादाबाद, जून 30 -- मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन किया जाए। कोई पात्र सरकार की योजना से वंचित नहीं रहे। हमारी सरकार का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है हम उसी आधार पर लोगों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ देते हैं। मुख्यमंत्री मुरादाबाद में बैठक में अधिकारियों को जो निर्देश दिया है उसका अमल कितना होगा देखने वाली बात है। उन्होंने यह भी कहा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना को प्रमोट करने के लिए कैंप लगाने को भी कहा है। इसके अलावा महिला अपराध पर नियंत्रण पर फोकस किया है। विकास के प्रोजेक्ट समय से पूरे करने पर भी जोर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...