लखनऊ, दिसम्बर 29 -- यूपी भाजपा अध्यक्ष के पद पर पंकज चौधरी की ताजपोशी के बाद अब सबकी निगाहें योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर है। चर्चाओं का बाजार गर्म है। वह भी कई तरह की। एक ये कि क्या गुजरात का प्रयोग यूपी में भी दोहराया जाएगा। इसी चर्चा ने तमाम मंत्रियों की नींद उड़ा दी है, तो बहुतों की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। कुर्सी बचाने और पाने की चाहत वालों ने दौड़ शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि टीम योगी में बड़ा बदलाव फरवरी माह में हो सकता है। नये साल के आगाज के साथ ही भाजपा यूपी में मिशन-2027 की तैयारियां और तेज कर देगी। संगठन से लेकर सरकार तक सबकुछ दुरुस्त करने की तैयारी है। संगठन के प्रमुख बदलाव के बाद अब जिलों और संगठनात्मक मंडलों में टीम बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। भाजपा ने 2022 का विधानसभा चुनाव स्वतंत्रदेव सिंह के प्रदेश ...