गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर। लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन और काली बाड़ी के महंत बाबा रविंद्र दास की चुटकी की। उन्होंने कहा कि विरासत गलियारा का निर्माण हो जाएगा तो छुट्टी के दिन सांसद रवि किशन और कालीबाड़ी के बाबा यही फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस पर सभी ने ठहाके लगाए। उन्होंने मल्टीलेवल पार्किंग का जिक्र करते हुए कहा कि जहां आज गाड़ियां पार्क हो रही है, यहीं कालीबाड़ी के बाबा का प्रवचन भी आयोजित हो सकेगा। हम भी चुनाव में जनसभा कर लेंगे। सड़क जाम भी नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...